• Čeština (Czech) Czech Republic
  • English
  • Hindi (हिन्दी)
  • Indian Languages
  • Assamese (অসমীয়া)
  • Bengali (বাংলা)
  • Gujarati (ગુજરાતી)
  • Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Malayalam (മലയാളം)
  • Marathi (मराठी)
  • Nepali (नेपाली)
  • Odia (ଓଡ଼ିଆ)
  • Punjabi (ਪੰਜਾਬੀ)
  • Sanskrit (संस्कृतम्)
  • Sindhi (सिन्धी)
  • Tamil (தமிழ்)
  • Telugu (తెలుగు)
  • Urdu (اردو)
  • Konkani (कोंकणी)
  • Maithili (मैथिली)
  • Dogri (डोगरी)
  • Manipuri (মৈতৈলোন্)
  • Bhojpuri (भोजपुरी)
  • Other Languages
  • Spanish (Español)
  • French (Français)
  • German (Deutsch)
  • Russian (Русский)
  • Arabic (العربية)
  • Japanese (日本語)
  • Chinese (中文)
  • Portuguese (Português)
  • Italian (Italiano)
  • Korean (한국어)
  • Turkish (Türkçe)
  • Indonesian (Bahasa Indonesia)
  • Persian (فارسی)
🔊 Speaking...

News

Vishwa Hindi Day 2025 celebration

January 15, 2025

Vishwa Hindi Day 2025 celebration
भारतीय दूतावास द्वारा प्राग में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
 
इस कार्यक्रम में छात्रों, हिंदी प्रेमियों और भारतीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की एक विशेष कड़ी में बच्चों और बड़ों द्वारा सुंदर हिंदी कविताओं का पाठ किया गया।
 
राजदूत रवीश कुमार ने हिन्दी भाषा के क्षेत्र में चेक गणराज्य में की गई पहल की चर्चा की और हिन्दी को भारतीय समुदाय को जोड़ने की एक मज़बूत कड़ी बतायी।
 
चार्ल्स यूनिवर्सिटी के इंडोलॉजी विभाग की सुश्री याना तोमिषकोवा ने हिंदी भाषा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह भाषा भारत की समृद्ध धरोहर और दर्शन को समझने का एक सेतु है। अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत अनुभवों का जिक्र करते हुए, उन्होंने चेक गणराज्य में हिंदी अध्ययन के बढ़ते रुझान को सराहा और दूतावास के भाषाई और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की।
 
योग शिक्षक श्री निरंजन मार्टिन ने हिंदी सीखने की अपनी यात्रा और भारतीय संस्कृति व आध्यात्म को गहराई से समझने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी भाषा की भावनात्मक और सांस्कृतिक सुंदरता को रेखांकित करते हुए दूसरों को इसे सीखने के लिए प्रेरित किया।
 
मंच का संचालन हिन्दी शिक्षक सुश्री शेफाली नुलीचेक ने किया।
 
यह कार्यक्रम हिंदी की वैश्विक उपस्थिति और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव था। प्रतिभागियों का उत्साह हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता और भारत-चेक गणराज्य के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करता है।












Go to Navigation